ऑल दिव्यांग सेवा संगठन ने नवागत जिलाधिकारी जसजीत कौर का किया अभिनंदन्

ऑल दिव्यांग सेवा संगठन ने नवागत जिलाधिकारी जसजीत कौर का किया अभिनंदन्
नूरपुर। दिव्यांगजनों के अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित ऑल दिव्यांग सेवा संगठन ने मंगलवार को नवागत जिलाधिकारी जसजीत कौर का गर्मजोशी से स्वागत किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रियासत राजा ने अपनी पूरी टीम के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर गुलदस्ता भेंट किया और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर संगठन ने जिले के दिव्यांगजनों की प्रमुख समस्याओं और उनके अधिकारों से संबंधित विषयों पर चर्चा की।रियासत राजा ने बताया कि संगठन लंबे समय से दिव्यांगजनों को उनकी उचित सुविधाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने जिलाधिकारी से विशेष रूप से दिव्यांगजन प्रमाणपत्र प्रक्रिया को सरल बनाने, पेंशन वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, और रोजगार में आरक्षण लागू करने की मांग रखी।इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष नौशाद शाह अल्वी, कोषाध्यक्ष सजाक हुसैन, और जिला प्रभारी मोहम्मद नदीम भी उपस्थित रहे। टीम ने उम्मीद जताई कि जिलाधिकारी कौर के नेतृत्व में दिव्यांगजनों की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।जिलाधिकारी जसजीत कौर ने सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगा।
रिपोटर विकास सिंह


















