देहरादून-उत्तराखण्ड़

कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने से मचा हंगामा,प्रीतम सिंह ने भी जताया विरोध

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून/ उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,,देहरादून में नगर निगम चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के बाद नगर निगम द्वारा दी गई noc को निरस्त करने से विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल नामांकन के बाद भाजपा से रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ कांग्रेसी प्रत्याशियों की noc गलत तरीके से जारी करने और निरस्त करने की मांग को लेकर कल पहुंचे थे उस समय भी नारेबाजी हुई थी।
मंगलवार दोपहर बाद वार्ड भगत सिंह कॉलोनी से कांग्रेस प्रत्याशी वसीम अंसारी इलियास अंसारी की noc आज निरस्त कर दी गई जिससे कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन भी निरस्त हो गया है।इस सूचना पर नगर निगम में कांग्रेसी एक जुट हो गए है और हंगामा कर प्रशासन पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगा रहे है। इस दौरान कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व गृह मंत्री प्रीतम सिंह भी नगर निगम अपना विरोध दर्ज कराने पहुंचे थे।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button