काशीपुर-उत्तराखण्ड़

गिरीताल स्थित शोरूम से दिन दहाड़े गीजर चुरा कर भागे चोर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,,शहर के व्यस्ततम इलाके गिरीताल रोड पर अज्ञात बाइक सवारों ने एक शो रूम के बाहर रखा गीजर उठा लिया।
आज दोपहर गिरीताल रोड पर दयाल किचन मार्ट के बाहर बाइक पर सवार दो लोग आये और बाइक रोकी। पीछे बैठा व्यक्ति बाइक से उतरा। इस दौरान वह इधर उधर आते जाते लोगों को देखता रहा। इसी बीच वह शो रूम के पास पहुंचा जबकि उसका दूसरा साथी बाइक स्टार्ट कर बैठा रहा। एकाएक बाइक से उतरा व्यक्ति शो रूम के बाहर रखे गीजर के बाक्स को उठाता है और तेजी से पहले से स्टार्ट बाइक के पीछे बैठता है और वहाँ से आगे एक गली में दायीं ओर मुड़कर वहाँ से फरार हो जाते हैं। ये सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button