एक ओर पीड़ित ने थाना प्रभारी निरीक्षक स्योहारा के खिलाफ़ कोर्ट का खटखटाया दरवाज़ा !!
एक ओर पीड़ित ने थाना प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ़ कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया।
स्योहारा: थाना प्रभारी निरीक्षक, दो उप निरीक्षक सहित दो अज्ञात सिपाही के विरोध स्योहारा निवासी महिला ने कोर्ट में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। कोर्ट ने महिला की तहरीर के आधार परिवाद दर्ज रजिस्टर हो, विपक्षी गण के नोटिस जारी करने के आदेश दिये है।

स्योहारा: मौहल्ला तलाई निवासी दिलनशी पत्नी जावेद ने थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार, एसआई कृपाल सिंह, एसआई असकर खान सहित दो अज्ञात सिपाही के विरोध प्रार्थना पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने साजिद पुत्र इस्माईल निवासी हिन्दू चौधरियान से हमसाज होकर एक झूठा मुकदमा दर्ज किया था

दबाव के लिए पुलिस ने दिलनशी के जेठ फिरोज़ को 11 नवंबर को घर में घुसकर महिलाओं से बतमीज़ी करते हुए फिरोज़ को जबरदस्ती घसीटते हुए थाने ले गई और चौबीस घंटे तक अपनी असंवैधानिक रुप से अपनी हिरासत में रखते हुए फिरोज़ का उत्पीड़न किया और दबाव बनाने और नियम पूछने पर पुलिस ने फिरोज़ को छोड़ा।

23 नवंबर को दिलनशी के देवर तनवीर के किरतपुर मडावर निवासी साडू शादाब के यहां पुलिस गई और मारपीट करते हुए अपने साथ बंधक बनाकर थाने ले आई और दबाव बनाने पर अगले दिन दोपहर में छोड़ा। महिला ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस अपनी दबंगई और अपने पद का दुरूपयोग करते हुए महिला के परिवार के लोगों को प्रताड़ित कर रही है जबकि कोई झगड़ा नहीं हुआ केवल बोलचाल हुई थी। महिला की तहरीर पर कोर्ट ने परिवाद दर्ज रजिस्टर हो विपक्षी गण को नोटिस जारी करने के आदेश दिये है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने आरोपों को निराधार बताया है


















