नई दिल्लीन्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़

सुप्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जी की जयंती एवं राष्ट्रीय गणित दिवस के शुभ अवसर पर राजीव कुमार शर्मा मानव अधिकार पक्षकार,हुए सम्मानित!!

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

हापुड़ – जनपद हापुड़ के पिलखुआ नगर में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध रामानुज दयाल सरस्वती शिशु / विद्या मंदिर में आज गणित के जादूगर सुप्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जी की जयंती एवं राष्ट्रीय गणित दिवस के इस शुभ अवसर पर गणित एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन विद्यालय के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार गोयल जी , मुख्य अतिथि डॉ० जय दीप कुमार जी प्रो0 वाइस चांसलर एकेडमिक मोनाड यूनिवर्सिटी , विशिष्ट अतिथि श्री सुनील शर्मा जी राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा विश्व हिंदू महासंघ व श्री राजीव कुमार शर्मा जी मानव अधिकार पक्षकार,राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली के द्वारा किया।

नगर के गणमान्य व्यक्तियों व अतिथियों ने नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा किए गए प्रयास की प्रशंसा की और शुभाशीष प्रदान किया, कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान रामभूल जोशी जी ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया साथ ही राष्ट्रीय गणित दिवस एवं महान गणितज्ञ रामानुजन की जयंती की शुभकामनाएं दी ।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यालय के पूर्व छात्र श्री हिमांशु अग्रवाल , श्री अभिनव राणा, हिमांशु बिंदल ,श्री नितेश जी , अमित जी आदि उपस्थिति रहें, कार्यक्रम का संचालन श्री राजकुमार जी ने किया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button