विश्व दिवस को ऑल दिव्यंग सेवा संगठन ने मनाया काला दिवस

विश्व दिवस को ऑल दिव्यंग सेवा संगठन ने मनाया काला दिवस
राष्ट्रीय अध्यक्ष रियासत राजा बोले दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 को सभी प्रावधानो में लागू किया जाए
बिजनौर ऑल दिव्यंग सेवा संगठन की बैठक नुमाइश ग्राउंड बिजनौर में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष रियासत राजा तथा संचालन जिला प्रभारी नौशाद अल्वी व जिला अध्यक्ष कादिर मलिक ने किया । नुमाइश ग्राउंड बिजनौर से दिव्यांगजन जुलूस प्रदूषण करते हुए कलेक्ट पहुंचे तथा डीएम कार्यालय का घेराव किया ज्ञापन आदरणीय मुख्यमंत्री यू,पी सरकार के नाम ज्ञापन जिला अधिकारी बिजनौर को सौपा ऑल दिव्यंग सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रियासत राजा ने बताया कि दिव्यांगों की संख्या 2 करोड़ तथा पूरे भारत वर्ष में 11 करोड़ है लेकिन दिव्यांगों के लिए कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसलिए हमारे संगठन ने विकलांगता दिवस को काले दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। तथा सरकार की नीतियों का विरोध किया गया तथा सरकार से दिव्यांगों की समस्याओं की ओर ध्यान देने का अनुरोध किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रियासत राजा ने कहा कि जिस तरह से सरकार आंख बंद कर कर सो रही है इस तरह से प्रदेश में विकलांगों का बुरा हाल देखने को मिलेगा अन्यथा तो दिव्यांग आयोग का गठन किया जायें, उसका अध्यक्ष दिव्यांग हो, देश व प्रदेश के मुख्यालयो के साथ प्रत्येक जनपद मुख्यालयों पर दिव्यांग भवन बनाए जाए एवं उनका संचालन दिव्यांगों द्वारा सुनिश्चित किया जाए उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में डूडा विभाग जी तीसरी मंजिल पर है उसको नीचे शिफ्ट किया जाए जिसका लाभ दिव्यांग जनों को मिल सके। अन्यथा तो सरकार विकलांग विरोधी है। अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती तो।
बाक्स……………..
दिव्यांगों की पेंशन 1000 से 5000 की जाए
सभी दिव्यांगजनों के सरकारी आवास बनाए जाए। दिव्यांग कन्हैया एवं युवाओं की शादी अनुदान राशि कम से कम 2 लाख की धनराशि लाभार्थी के खाते में डाली जाए दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 को सभी प्रावधानो को अति शीघ्र से लागू किया जाए।
रिपोटर विकास सिंह


















