काशीपुर-उत्तराखण्ड़

सेवा अस्पताल सीज,50 हजार का जुर्माना,डॉक्टरों पर भी 25-25 हजार का जुर्माना

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,, मुरादाबाद रोड पर लंबे समय से बगैर रजिस्ट्रेशन के चल रहे सेवा अस्पताल को आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान सीज कर दिया। अस्पताल पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमरजीत साहनी तथा पुलिस ने सेवा अस्पताल पर छापा मारा। इस दौरान वहाँ अस्पताल प्रबंधन की ओर से अस्पताल के रजिस्ट्रेशन के कागज पूरे नहीं कराये गये थे और बगैर रजिस्ट्रेशन के अस्पताल में मरीजों का इलाज जारी था। डॉ अमरजीत साहनी ने बताया कि जब उन्होंने टीम के साथ अस्पताल पर छापा मारा तो यह खुलासा हुआ। अस्पताल की ओर से आन लाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तो की गई थी लेकिन रजिस्ट्रेशन के लिए अस्पताल की ओर से आगे कोई कार्रवाई पूर्ण नहीं की गई। जिससे अस्पताल अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। इस दौरान वहाँ दो मरीजों का उपचार चल रहा था। जिन चिकित्सकों ने उपचार किया उन पर बिना रजिस्ट्रेशन वाले अस्पताल में मरीजों का उपचार करने पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
डॉ अमरजीत साहनी ने बताया कि फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल को सीज किया गया है। साथ ही अस्पताल से मिले प्रपत्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजे गए हैं। जब तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं होती है तब तक अस्पताल सीज रहेगा।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button