करनाल-हरियाणा

समाधान शिविरों में 24 शिकायतों का मौके पर निपटारा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

समाधान शिविरों में 24 शिकायतों का मौके पर निपटारा

करनाल, 2 जुलाई। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार नियमित रूप से समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज यहां लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन उपायुक्त उत्तम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। ऐसे ही शिविर नीलोखेड़ी, इन्द्री, असंध और घरौंडा में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित किए गए। इन शिविरों में 24 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया।

करनाल में आयोजित शिविर में तीन मामले निपटाए गए। करनाल के पवन कुमार और धन सिंह की शिकायत पर उनके परिवार पहचान पत्र में सालाना आय संशोधित की गई। नीलोखेड़ी ब्लॉक के दिलबाग सिंह की नई फैमिली आईडी बनाई गई। एक शिकायत को रद्द कर दिया गया।

इसी प्रकार इन्द्री में क्रीड विभाग द्वारा 11, असंध में छह में से एक और घरौंडा में शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित 12 में से सात शिकायतों का समाधान किया गया। नीलोखेड़ी में समाज कल्याण विभाग की ओर से बुढ़ापा पेंशन की एक, नागरिक संसाधन सूचना विभाग द्वारा परिवार पहचान पत्र में मुखिया के नाम में बदलाव संबंधी एक का निपटारा किया गया। परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, जमीन की रजिस्ट्री, शहरी निकाय विभाग से एनडीसी लेने, नक्शे की मंजूरी, पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण व्यवस्था, अपराध, बिजली-पानी संबंधी आदि शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है।

जिला सचिवालय में आयोजित शिविर में आज अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी, पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, एसडीएम अनुभव मेहता, डीडीपीओ कृष्ण लाल, उप सिविल सर्जन डॉ नीलम वर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button