नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को चुनाव संबंधित सामग्री देकर सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी अखिल पिलानी ने किया रवाना

नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को चुनाव संबंधित सामग्री देकर सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी अखिल पिलानी ने किया रवाना



नीलोखेड़ी, 24 मई। नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एडीसी अखिल पिलानी ने 25 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव के दृष्टिगत नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए शुक्रवार को दयाल सिंह कॉलेज करनाल में पोलिंग पार्टियों को अंतिम पूर्व अभ्यास के उपरांत चुनाव सामग्री वितरित करके अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना किया। इस मौके पर जनरल ऑब्जर्वर ई रवीन्द्रन भी उपस्थित रहे।
उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव से संबंधित सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा से करें व निष्पक्ष चुनाव करवाने में अहम भूमिका निभाएं तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर सेक्टर सुपरवाइजर को सूचित करें। उन्होंने बताया कि मतदान 25 मई को प्रात: 7 बजे शुरू हो जाएगा इसलिए सुबह 6 बजे पोलिंग एजेंटों की उपस्थिति में मॉक पोल की प्रक्रिया को अवश्य करें। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया सायं 6 बजे तक चलेगी। किसी भी बूथ पर ईवीएम 6 बजे से पहले बंद नहीं होने चाहिए, 6 बजे तक जितने भी मतदाता लाइन में लगे हों उन सभी की वोट अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी द्वारा निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र में 230 बूथों पर 230 पोलिंग पार्टियां नियुक्त की गई है तथा 23 पोलिंग पार्टियां रिजर्व रखी गई हैं। इसके अलावा 11 ड्यूटी मजिस्ट्रेट, 19 सुपरवाइजर हैं तथा 460 पुलिस कर्मी भी नियुक्त किए गए हैं।
असंध विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों को चुनाव संबंधित सामग्री देकर एआरओ वीरेंद्र सिंह ढुल ने किया रवाना
असंध, 24 मई। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं असंध के एसडीएम वीरेंद्र सिंह ढुल ने 25 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव के दृष्टिगत असंध विधानसभा क्षेत्र में चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए शुक्रवार को एस बी एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल करनाल में पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री वितरित करके अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना किया। इस मौके पर जनरल ऑब्जर्वर ई रवीन्द्रन भी उपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि मतदान 25 मई को प्रात: 7 बजे शुरू हो जाएगा इसलिए सुबह 6 बजे पोलिंग एजेंटों की उपस्थिति में मॉक पोल की प्रक्रिया को अवश्य करें। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया सायं 6 बजे तक चलेगी। किसी भी बूथ पर ईवीएम 6 बजे से पहले बंद नहीं होने चाहिए, 6 बजे तक जितने भी मतदाता लाइन में लगे हों उन सभी की वोट अवश्य करवाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव से संबंधित सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा से करें व निष्पक्ष चुनाव करवाने में अहम भूमिका निभाएं तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर सेक्टर सुपरवाइजर को सूचित करें।
उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी द्वारा निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि असंध विधानसभा क्षेत्र में 243 बूथों पर 267 पोलिंग पार्टियां 24 रिजर्व पोलिंग पार्टियां नियुक्त की गई हैं, जिसमें 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 20 सुपरवाइजर व 90 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।


















