काशीपुर-उत्तराखण्ड़

चैती मेलें से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रेक्टर ट्राली पलटी ,3 महिलाओं सहित आधा दर्जन घायल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,, सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को राहगीरों ने उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
ठाकुरद्वारा के ग्राम पंचायत मानपुर दतराम निवासी वीर सिंह पुत्र चंदन सिंह अपनी ट्रैक्टर ट्राली में करीब 30 महिलाएं 25 व्यक्ति तथा करीब 15 बच्चों को काशीपुर में लग रहे चैती मेला देखने आए हुए थे की चैती मेला देखकर वह शाम करीब 6:45 बजे अलीगंज रोड से घर वापस लौट रहे थे कि जैसे ही वह पैराडाइज कॉलोनी के सामने पहुंचे तभी सामने से तेज गति से आ रही कर को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली रोड के किनारे गहरे गड्ढे में गिर गई।
जिससे ट्रैक्टर ट्राली में बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई और लोग यहां वहा गिर पड़े। दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बाल बाल बची। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली में बैठी अबनी 10 वर्ष पुत्री कृष्ण पाल सिंह, रंजीत 17 वर्ष पुत्र सुरेश, राजवती उम्र 35 वर्ष पत्नी महावीर सिंह, पायल 12 वर्ष पुत्री दिनेश कुमार, वीर सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र चंदन सिंह निवासी गण मानपुरदत्त ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश, गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही की खेत में पानी भरा हुआ था जिससे ट्रैक्टर ट्राली गार में फंसकर रुक गया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। चीख पुकार की आवाज सुनकर राहगीरों ने रंजीत को ट्रैक्टर ट्राली के नीचे से निकाला रंजीत के हाथ में गंभीर चोट लगी है जबकि अवनी की हाथ की उंगलिया कट गई है। राहगीरों ने निजी वाहन के माध्यम से घायलों को लक्ष्मण दत्त भट्ट राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button