वाराणसी/उत्तरप्रदेश
विद्यापीठ की स्वयंसेविकाओं ने मतदाता जागरूकता की ली शपथ

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत ललित कला विभाग की ओर से बुधवार को एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। भारत माता मंदिर प्रांगण में आयोजित कैंप में एनएसएस समन्वयक डॉ. रविंद्र कुमार गौतम ने स्वयंसेविकाओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने छात्राओं को एन.एस.एस. कार्यक्रम के क्रियाकलापों के बारे में बताते हुए जागरूक किया। कैंप की संयोजिका डॉ. सविता यादव ने बताया कि इसमें 100 छात्राओं ने भाग लिया। साथ ही इस मंदिर परिसर की साफ-सफाई भी किया। इस अवसर पर ललित कला विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।


















