उत्तराखंड

नशेड़ियों ने डिप्टी रेंजर का फाड़ डाला सर,सर में आए छ: टांके

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

कोटद्वार / उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज में स्थित पनियाली क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान डिप्टी रेंजर अखिलेश रावत गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन पर नशेड़ी युवकों ने पत्थर मारकर हमला कर दिया। जिस से उनका सिर फूट गया और सिर में छह टांके लगे हैं।
डिप्टी रेंजर का नशेड़ियों ने पत्थर मारकर फोड़ा सिर
कोटद्वार रेंज में स्थित पनियाली क्षेत्र में रविवार शाम करीब सात बजे डिप्टी रेंजर अखिलेश रावत गश्त कर रहे थे। इस उन्हें कुछ लोग जंगल में संदिग्ध हालात दिखे तो रूक कर उन्होंने उनके पूछताछ की। डिप्टी रेंजर पूछताछ कर ही रहे थे कि उनमें से एक युवक ने उन्हें दबोच लिया और बाकी ने उन पर पत्थर से हमला कर दिया। हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गए
डिप्टी रेंजर ने घायल अवस्था में इस बात की जानकारी वन्य कर्मियों को दी। जिसके बाद वन्य कर्मी घायल डिप्टी रेंजर को लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। जहां उनके सिर पर छह टांके आए हैं। रविवार रात को ही वन कर्मियो ने कोतवाली पुलिस में तहरीर दी ही। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।हरिद्वार मार्ग पर शाम होते ही हो जाता है नशेड़ियों का राज
मिली जानकारी के मुताबिक हमलावर युवकों की पहचान कर ली गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते ही नक्षत्र वाटिका समेत पुराने हरिद्वार मार्ग पर नशेड़ियों का राज हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी कई बार पुलिस को जानकारी भी दी गई लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button