काशीपुर-उत्तराखण्ड़

खाली प्लाट पर खुलेआम जुआ खेल रहे 4 जुआरी गिरफ्तार ,बरामद हुए 1700 ₹ओर ताश की गड्डियां

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,, आईटीआई थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार लोगों को गिरफ्तार कर तलाश की गड्डी व 1700 रुपये नकद बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जनपद में अवैध कारोबार, सट्टा, जुआ आदि की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना आईटीआई के निर्देश पर थाना आईटीआई पुलिस की टीम द्वारा मंगल बाजार निकट देवार्पण नमकीन फैक्ट्री के पास स्थित खाली प्लाट से अमित कुमार पुत्र तोताराम निवासी हेमपुर इस्माइल हिम्मतपुर टावर काॅलोनी के पास थाना आईटीआई काशीपुर, अनिकेत सिंह पुत्र जितेंद्र निवासी मंगल बाजार निकट देवार्पण नमकीन फैक्ट्री के पास थाना आईटीआई काशीपुर, जलाउद्दीन पुत्र लतीफ निवासी ग्राम भटपुरा तारन थाना कैमरी जनपद रामपुर यूपी हाल निवासी आलू फार्म पावर हाउस के पास हेमपुर इस्माइल थाना आईटीआई काशीपुर तथा मनोज पुत्र विजय निवासी हिम्मतपुर पानी की टंकी के पास थाना आईटीआई काशीपुर को हार जीत की बाजी लगाकर ताश खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। मौके पर ताश के पत्ते व 1700 रुपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरु( अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह बिष्ट, कांस्टेबल उमेश तोमक्याल व सुरेन्द्र काम्बोज थे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button