काशीपुर-उत्तराखण्ड़

भाजपा के पूर्व विधायक के पुत्र और अंगरक्षक पर जानलेवा हमला

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,आगरा से भाजपा के पूर्व विधायक के पुत्र व अंगरक्षक पर कुछ लोगों ने मामूली कहासुनी के बाद फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास किया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हमलावर भी भाजपा से जुड़े बताये जाते हैं।
मामला काशीपुर की दढ़ियाल रोड स्थित प्रकाश हारृमोनी कालोनी का है। आगरा से पूर्व भाजपा विधायक कुबेर सिंह का परिवार यहां इस कालोनी में रहता है। 19 जनवरी की रात साढ़े ग्यारह बजे खाना खाने के बाद पूर्व विधायक के पुत्र प्रत्येन्द्र पाल सिंह व अंगरक्षक श्याम कुमार कालोनी में टहल रहे थे। इसी बीच एक काले रंग की थार जिसमें भाजपा जिला मंत्री भाजपा का स्टीकर लगा हुआ था ,ने प्रत्येन्द्र पाल सिंह को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कुछ दूर जाकर फ्लैट नं0 43 के सामने रोक दी । प्रत्येन्द्र पाल व अंगरक्षक श्याम सिंह ने कार के चालक से गाड़ी देखकर चलाने को कहा। जिस पर कार चालक और उसमें बैठे दूसरे व्यक्ति ने एकदम से गाली-गलौच और मारपीट पर उतर आये और गाली देते हुए कार चालक ने असलाह निकाल लिया और फायर कर दिया। वह गोली बगल से निकल गयी फायर होते ही दोनों घबरा गये । दोनों व्यक्तियों ने हाथापाई शुरु कर दी। और हाथ में लिये असलाह के बट से दोनों के सिर पर ताबड़तोड़ हमले किये। जिससे दोनों के सिर पर गम्भीर चोट आयी। इस बीच आसपास के लोग बीच बचाव में आये ।
पुलिस को पूर्व विधायक कुबेर सिंह ने तहरीर दी जिसमें आरोपियों के नाम अंकुश चौधरी निवासी कस्बा दढ़ियाल उत्तर प्रदेश और दूसरे व्यक्ति का नाम कृष्णा निवासी म0नं0 47, प्रकाश हार्मोनी कॉलोनी है । पूर्व विधायक कुबेर सिंह के मुताबिक हथियारों के बल पर दोनों घायलों को जबरन थार में बैठा लिया और बंद पड़ी शुगर मिल के एक अनजान आवास के पास ले गये । रास्ते में कार चला रहा अंकुश चौधरी अपने फोन से लगातार अपने साथियों को फोन करके बुला रहा था और बोल रहा था कि इन दोनों को आज जान से मारना है। इसी बीच प्रत्येन्द्र ने चुपचाप अपने मोबाईल से अपने छोटे भाई विजय को फोन कर दिया और मोबाईल पर लाईव लोकेशन भेज दी। लोकेशन की जानकारी मिलते ही विजय तत्काल वहां पर पहुँच गया । और किसी तरह से उन दोनों को सकुशल गाड़ी में बैठाकर वापस ले आया ।
घटना की जानकारी मिलते ही आगरा के पूर्व विधायक कुबेर सिंह एटा स्थित अपने निवास से उत्तराखंड के काशीपुर पहुंचे और मामले की तहरीर आईटीआई थाने में दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के विरुद्ध धारा307,323,365,504,506 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button