दो अस्पताल सील, निजी अस्पतालों में हड़कंप,कई अस्पतालो के संचालक हुए गुमशुदा

जसपुर /उत्तराखंड (न्यूज ब्यूरो ),,,राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर के निजी अस्पतालो में औचक निरीक्षण किया। दो अस्पताल बिना दस्तावेजों के संचालित होते मिले। अस्पताल में डाॅक्टर और स्टाफ नर्स भी नहीं मिले। इस पर टीम ने दोनो अस्पतालो को सीज कर दिया। इस छापेमार कार्यवाही से निजी अस्पताल संचालको में हड़कंप मच गया।
मंगलवार को अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह , एसडीएम गोराव चटवाल और चिकत्सा अधिकारी हितेश शर्मा के साथ टीम ने चांद माजिद के पास एसएस जच्चा बच्चा हॉस्पिटल पहुंची। यहां अपर जिला अधिकारी जय भारत सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह ने अस्पताल के स्वामी शाहनवाज से जब हॉस्पिटल के और मेडिकल स्टोर के कागज मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। अपर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग की टीम को अस्पताल को सील करने के निर्देश दिए। इस के बाद टीम ने नादेही रोड परजनता अस्पताल पहुंची परंतु जनता नर्सिंग होम बंद निकला इस के बाद टीम ने इसी रोड पर भारत नर्सिंग होम पहुंची यहां कोई मरीज नही मिला परंतु मौजूद एक युवक अस्पताल बंद होने रजिस्ट्रेशन का आवेदन करने की बात कह कर गुमराह करता रहा।लेकिन एडीएम ने बेसमेंट का सटर खोल कर यहां चल रहे अस्पताल को देख कर सीज करने के आदेश दिए।तहसीलदार सुभांगनी और डॉ. हितेष शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया इस कार्यवाही से नगर में हड़कंप मचा रहा। कई निजी अस्पताल संचालक बंद कर फुर्र हो गये।
टीम ने जब चांद मस्जिद स्थित से जच्चा बच्चा केंद्र पर छापा मारा तो वहां टीम को अस्पताल में कई अनियमित्ता मिली। जिस के आधार पर प्रशासनिक टीम ने उसे सीज कर दिया गया।
खुद को अस्पताल का संचालक बताने वाला शाहनवाज एक फर्जी डाक्टर निकला ! अस्पताल के केबिन गेट पर लगी प्लेट पर खुद डाक्टर शाहनवाज एमडी का बोर्ड लगा कर खुद को डाक्टर दर्शाने वाला हकीकत में फर्जी डाक्टर निकला । एडीएम जय भारत सिंह ने जब उस से एमडी की डिग्री दिखाने को का तो खुद को इंटर पास बताते हुऐ सोरी सोरी कर माफी की गुहार लगाने लगा। अस्पताल संबंधित दस्तावेज़ दिखाने एक दिन की मोहलत की पुर जोर गुहार लगाई।लेकिन एडीएम जय भारत सिंह ने सीज करने के आदेश दे दिए।


















