उत्तराखंड

रिश्वतखोर एकाउंटेंट को शिकायत के आधार पर पकड़ा विजिलेंस ने

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उधमसिंह नगर /उत्तराखंड ,,,यहां विजिलेंस की टीम ने छापेमारी कर एकाउन्टेन्ट को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान कार्यालय में शिकायत की उसके द्वारा एल्डिको सिडकुल में 2 प्लाट के लिये आवेदन किया था, जिसका आंवटन होने एवं पूर्ण भुगतान करने के बाद भी रजिस्ट्री की एन0ओ0सी0 उपलब्ध कराने के एवज में आर0एम0 सिडकुल, सितारगंज के कार्यालय में तैनात एकाउन्टेन्ट उमेश कुमार द्वारा 9000/- रूपये रिश्वत की मांग की गयी है।
शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, तथा भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता था।शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी ने गोपनीय जाँच किये जाने पर प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को को आर0एम0 सिडकुल, सितारगंज के लेखाकार उमेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश जोशी निवासी चांदमारी, थाना काठगोदान जनपद नैनीताल को शिकायतकर्ता से 9.000/- रूपये (नौ हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों सिडकुल कार्यालय सितारगंज में गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी से पूछताछ की जारी है, उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।वही निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन, ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button