एक करोड़ अस्सी लाख की ड्रग्स के साथ तीन लोग गिरफ्तार

रूद्रपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,, पुलिस ने 1.82 करोड़ की ड्रग्स के साथ तीन को किया गिरफ्तार। खुलासा करते हुए एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया कि 3 जनवरी 2024 को देर रात्रि सघन चैकिग के दौरान शंकर फार्म कट के पास मोटरसाइकिल अपाचे UK06AP7498 मे । दीपक गायन पुत्र ज्ञानेन्द्र गायन उम्र 39 वर्ष निवासी शिवनगर थाना ट्रांजिट कैम्प जिला उधम सिंह नगर 2. समल मंडल पुत्र उपेन मंडल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम भरतपुर थाना न्यूरिया जिला पीलीभीत उ0प्र0 3. सुनील पुत्र भोलाराम उम्र 38 वर्ष निवासी मोहल्ला तिलहर थाना तिलहर जिला शाहजहाँपुर उ0प्र0 हाल निवासी किरायेदार मोहन बिष्ट निवासी दानपुर थाना रुद्रपुर उधम सिंह नगर को मय 365 ग्राम MDMA ड्रग्स क्रिस्टल मेथ सहित गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ मे तीनो अभिगणो ने बताया कि दीपक गायन थाना रूद्रपुर से गांजा बरामदगी के मामले मे जेल मे बन्द था तथा थाना रूद्रपुर से ही समल मंडल चोरी के मामले में जेल मे बन्द था सुनील पुत्र भोलाराम थाना गदरपुर से धारा 307 भा0द0वि0 के मामले मे बन्द था जहाँ तीनो की मुलाकात एमडी एमए ड्रग्स के मामले में रूद्रपुर थाने से जेल आये शुभांकर विश्वास पुत्र सुभाष विश्वास निवासी पिपलिया न०-1 गदरपुर व खोकन गोलदार पुत्र घोलू गोलदार निवासी कुलतला थाना हावडा जिला उत्तर 24 परगना कोलकत्ता पश्चिम बंगाल हाल किरायेदार शुभांकर विश्वास का घर गदरपुर के साथ हुयी खोकन गोलदार झाड फूक का काम करता था जो अंडमान निकोबार से 03 किलो एमडीएमए ड्रग्स लाया था जिसमे से 01 किलो उसने दिल्ली में किसी व्यक्ति को बेच दी थी तथा 02 किलो एमडीएमए बिकवाने के लिए उसने शुभांकर विश्वास से सम्पर्क किया था और वह 2 किलो एमडीएमए लेकर शुभाकर के घर किराये मे अपने साथी विश्वजीत मजूमदार के साथ रहने लगा शुभांकर खोकन और विश्वजीत को एक किलो ड्रग्स के साथ 25 जनवरी 2022 को एसओजी ने पकड लिया था और 01 किलो एमडीएमए ड्रग्स उन्ही के पास बच गया था बाद मे अडमान निकोबार मे खोकन गोलदार का 01 वीडियो उक्त ड्रग्स के सन्दर्भ में वायरल हो गया था जिसमे अंडमान निकोबार पुलिस ने खोकन गोलदार व विश्वजीत मजूमदार के विरूद्ध मामला दर्ज किया था रूदपुर मे एसओजी द्वारा पकडे जाने पर शुभांकर खोकन और विश्वजीत हल्द्वानी जेल आये थे जहाँ उनकी हमसे मुलाकात और बातचीत हुयी जमानत में हम पांचो लोग जब बाहर आये तो खोकन गोलदार और शुभांकर विश्वास ने उस समय का बचा हुआ 01 किलो एमडी एमए बिकवाने हेतु हम लोगो से सम्पर्क किया हम लोग करीब 600 ग्राम माल टुकडो में अलग अलग जगहो पर एक करोड रूपये किलो के हिसाब से बेच चुके है कल हम तीनो यह माल 45 लाख रूपये में परोई बहेडी के रईश को देने जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तगण व अपराध मे संलिप्त विरुद्ध धाना पुलभट्टा में बरामदगी के आधार पर FIR NO- 02/2024 धारा 8/22/29/60 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को रिमाण्ड हेतु मान० न्यायालय पेश किया जा रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में बरामदा MDMA ड्रग्स क्रिस्टल मेघ की कीमत लगभग 01 करोड 10 लाख रूपये आकी गयी है। नशे के विरूद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा


















