उत्तराखंड
एडवोकेट जया ठाकुर बनी समाजवादी महिला विंग की जिलाध्यक्ष,

बाजपुर /उत्तराखंड ( रिजवान अहसन ) प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रति लोगो में गजब का उत्साह देखा जा सकता है और पार्टी कार्यकर्ता भी जी जान से प्रचार और प्रसार के कार्यों में लगे हैं 2024 के चुनाव से पहले ही पार्टी पदाधिकारी संघटन को मजबूती प्रदान करने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे हैऐसा ही कुछ मंजर आज बाजपुर में देखने को मिला जहा सपा के एक कार्यक्रम में सैकड़ों लोगो की मौजूदगी में सपा के जिला अध्यक्ष रवि छबड़ा ने एडवोकेट जया ठाकुर को महिला सपा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया।उनके साथ में अन्य पार्टियों को छोड़कर आई महिलाओं ने सपा का दामन थामा।इस मौके पर नवाब हैदर,अमित कुमार,आकाश यादव, सतीश कुमार,सोनू राणा,गौरव आर्य, जलीस अहमद आदि मौजूद थे।


















