ब्रेव सेंट स्टीफेंसन में मनाया गया भव्य वार्षिकोत्सव,बच्चो ने दिखाए रंगारंग कार्यक्रम

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ,,,शहर के प्रतिष्ठित स्कूल ब्रेव सेंट स्टीफेंसन कांवेंट का वार्षिकोत्सव बड़ी शानो शौकत के साथ महेशपुरा स्थित विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ जिसमे स्कूली बच्चों ,अविभावक एवम शहर की नामी गिरामी हस्तियों ने शिरकत की।

मुख्य अतिथि के रूप में सेवा निवृत्त बैंक प्रबंधक एवम प्रसिद्ध समाज सेवी जांन निसार अख्तर साहब ने उपस्थित होकर बच्चो का हौसला बढ़ाया तथा उनको कामयाबी के टिप्स भी दिए
स्कूली बच्चों ने अपने डांस और अभिनय से सब का दिल जीत लिया,स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके अपनी कला ,अभिनय और प्रतिभा का लोहा मनवा लिया
बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ कार्यक्रम की प्रस्तुति से तो दर्शक भावपूर्ण हो गए ,साथ ही साथ कुछ फिल्मी गीतों पर आधारित संगीत और नृत्य को भी सरहना के रूप में खून तालियों की गढ़घड़ाहट मिलती रही,
कार्यक्रम के सफल आजोजन को लेकर मौजूद अविभावको ने स्कूल प्रबंधन और स्टाफ की जमकर तारीफ की ।
स्कूल की प्राचार्या श्रीमती गीता विश्नोई ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए समस्त स्टाफ और अविभाबको का आभार व्यक्त करते हुए छात्र छात्राओ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए गीता विश्नोई ने स्कूल की कार्यप्रणाली और अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी । इस अवसर पर मुख्य रूप से शबाना ,फौजिया,काजल, इरम खान ,आकांक्षा ,यासमीन ,वैभव तथा मनोज विश्नोई सहित शहर के दर्जनों गणमान्य हस्तियां मौजूद रहे


















