झारखण्ड
मुखिया ने पेलावल दक्षिणी में 65 कंबल व 50 शॉल का किया वितरण

आईरा न्यूज़ नेटवर्क : स्टेट हेड
हजारीबाग : हजारीबाग पेलावल दक्षिणी पंचायत के मुखिया नूरजहां अपने सहयोगियों के साथ जरूरतमंद व वृद्धों के बीच 65 कंबल व 50 शॉल का वितरण किया। मौके पर उन्होने बेहद जरूरतमंद लाभुकों को ठंड से निजात पाने के लिए कंबल व शॉल का इस्तेमाल करने की सलाह दी। उन्होने आगे भी जरूरतमंद, असहाय व वृद्धों के बीच कंबल व शॉल उपलब्ध कराने की बातें कही। मौके पर मो. असलम, मो. सफीक, उपमुखिया शबनम परवीन, मो. फारूक, मो. जावेद आदि ने उपस्थित होकर वितरण कार्यक्रम को सफल बनाया।


















