फेजुल्लापुर ग्रामप्रधान पर लगा सफाई कर्मी से अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट करने का आरोप

फेजुल्लापुर प्रधान पर लगा सफाई कर्मी से अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट करने का आरोप
स्योहारा।नगर से सटे ग्राम फेजुल्लापुर ग्राम प्रधान पर उसी पंचायत के सफाई कर्मी ने मारपीट करने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है साथ ही ब्लाक में जाकर जमकर हंगामा काटा।
सफाई कर्मी सोनी पत्नी स्व. सोहनलाल व जयपाल सिंह पुत्र राम चरण ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी तैनाती सफाई कर्मी के रूप में ग्राम फेजुल्लापुर में है जहां आज सुबह 9 बजे जब वो सफाई कर रहे थे तो तभी ग्राम प्रधान डा. उमेर पुत्र नोमान अंसारी आया और उनके साथ जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए अभद्र व्यवहार करने लगा जिसका उन्होंने विरोध किया तो उमेर ने दोनो के साथ मारपीट कर डाली।
घटना के बाद सफाई कर्मियों में रोष फेल गया और सब एकजुट होकर थाने पहुंचे जहां तहरीर देकर उन्होंने ब्लाक में भी जाकर हंगामा काटा।
समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष पर फैसले दबाव बनाया जा रहा था।






