नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

चोरी की मोटरसाइकिल सहित युवक को दबोचा।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

चोरी की मोटरसाइकिल सहित युवक को दबोचा।

नूरपुर।पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा नगर क्षेत्र मे अपराध व अपराधिक घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु आदेशानुसार नगर पुलिस ने देर शाम एक युवक को चोरी की मोटर साइकिल सहित दबोच लिया।गुरुवार को उपनिरीक्षक जगपाल सिंह पुलिस बल के साथ नूरपुर स्योहारा मार्ग स्थित वाहन चैकिंग अभियान चला रहे थे।इस दोरान नूरपुर दिशा से आ रहे बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा।पुलिस ने पीछा कर बाइक को रोक लिया।पुलिस द्वारा बाइक के कागजात मांगने पर युवक ने कागजात नही दिखाए।पुलिस ने जब ऑनलाइन बाइक के संबंध मे जानकारी ली तो बाइक दिल्ली की निकली जिसकी चोरी की रिपोर्ट क्राइम ब्रांच दिल्ली मे दर्ज है।पुलिस की पूछताछ के दोरान युवक ने अपना नाम वाजिद पुत्र शाकिर निवासी ग्राम तोहफापुर थाना हलदोर बताया।ओर बाइक चोरी करना कुबूल किया।पुलिस ने बताया की इससे पहले भी युवक के विरुद्ध कई थानो मे मुकदमा पंजीकृत है।पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया।
रिपोटर विकास सिंह

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button