असम/गुवाहाटी

आप असम की मांग, असम को भी चाहिए 500 रुपये में रसोई गैस।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आप असम की मांग, असम को भी चाहिए 500 रुपये में रसोई गैस।

पंकज नाथ, असम, 17 नवंबर :

मध्य प्रदेश चुनाव प्रचार के दौरान, असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने मध्य प्रदेश के लोगों को 500 रुपये में रसोई गैस प्रदान करने का वादा किया है । इसे देखते हुए आम आदमी पार्टी , असम ने असम में भी 500 रुपये में गैस की मांग की है। पिछली भाजपा नेतृत्वाधीन दोहरी इंजन की सरकार ने 2014 में सत्ता में आने पर कई वादे किए थे। लेकिन बदलाव का नारा देने वाले सरकार ने महंगाई के साथ रिकॉर्ड बनाया। लगभग हर तीन से चार महीने में रसोई गैस के दाम बढ़ाकर एक समय तक सिलेंडर की कीमत 1150 कर दी गई थी । लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए महिला मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए असम में घरेलू सिलेंडर की कीमत अब 200 रुपये घटाकर लगभग 955 रुपये कर दी गई है। इस बीच, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मध्य प्रदेश में एक चुनावी रैली में घोषणा की कि अगर भाजपा मध्य प्रदेश में सत्ता में आती है, तो वहां 500 रुपये में रसोई गैस देंगे । आज असम से आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर असम के मुख्यमंत्री से सवाल किया कि जो मुख्यमंत्री दूसरे राज्य में जाकर उस राज्य की महिलाओं को पांच सौ रुपये का सिलेंडर देने का वादा कर सकते हैं तो आप अपना राज्य असम में क्यों नहीं दे सकते? इसका मतलब है कि मुख्यमंत्री चाहें तो इसे असम को भी दे सकते हैं। इसलिए आप, असम ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और असम सरकार से असम में भी 500 रुपये का सिलेंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने की मांग किया है । इसके अलावा आप असम ने आवश्यक वस्तुओं की मूल्य वृद्धि रोकने का दावा करते हुए कहा कि एक तरफ रसोई गैस के दाम में दो सौ रुपये की कमी लाकर दूसरी ओर, आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि करके जनता को परेशान करना बंद किया जाना चाहिए ৷ कुल मिलाकर आप असम ने मांग की कि असम में महंगाई रोकने के साथ-साथ रसोई गैस 500 रुपये में दी जानी चाहिए। आप, असम के आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता अनुरूपा डेकारजा और मीडिया पैनलिस्ट आरती देवी मौजूद थीं।

Pankaj Nath

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button