काशीपुर-उत्तराखण्ड़
इकरा पब्लिक स्कूल के बच्चो को सिखाया अग्निशमन विभाग ने आग बुझाने का हुनर

काशीपुर /उत्तराखंड,,,आज दिनांक 17-11-2023 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद उधम सिंह नगर के आदेश अनुसार विद्यालयों में जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभारी फायर स्टेशन काशीपुर श्री चंदन सिंह बिष्ट द्वारा इकरा पब्लिक स्कूल धीमरखेड़ा काशीपुर में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

जिसमें प्रभारी फायर स्टेशन काशीपुर महोदय द्वारा छात्र-छात्राओं को प्राथमिक अग्नि सम्मान उपकरण की जानकारी दी तथा कृत्रिम आग लगाकर प्राथमिक अग्निशमन उपकरण चलाने का प्रशिक्षण दिया तथा एलपीजी सिलेंडर गैस की आग बुझाने का डेमो भी दिया गया


















