बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से सभी लाभार्थियों का शत प्रतिशत आधार सीडिंग व निशुल्क गैस सिलेण्डर योजना का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करने के जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में उज्जवला योजना अन्तर्गत निःशुल्क गैस सिलेंडर वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न, एक सौ बीस लाभार्थियों को वितरित किए गए निःशुल्क गैस सिलेंडर, उक्त योजना से जिले के कुल 309713 लाभार्थी होंगे लाभान्वित

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से आच्छादित सभी लाभार्थियों का शत प्रतिशत आधार सीडिंग करना तथा निशुल्क गैस सिलेण्डर योजना का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करने के जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने दिए निर्देश
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 10 NOVEMBER, 2023

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज 11ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में वर्चुअल माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लोकभवन लखनऊ से उज्जवला योजना अन्तर्गत निःशुल्क गैस सिलेण्डर वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज मा0 मुख्यमंत्री के द्वारा एक बड़ी योजना का शुभारम्भ किया गया है, जो केन्द्र सरकार के द्वारा संचालित है। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के अन्तर्गत जितने भी लाभार्थी हैं, उनको दो गैस सिलेण्डर प्रदेश सरकार द्वारा निःशुल्क दिये जाएगें जिसमें एक गैस सिलेण्डर आज दीपावली के अवसर पर दिया जा रहा है तथा दूसरा गैस सिलेण्डर मार्च तक लाभार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने लाभार्थियों का आहवान करते हुए कहा कि सभी लाभार्थी गैस सिलेंडर की बुकिंग गैस एजेंसियों के माध्यम से ही कराएं और केवल 14.2 किग्रा0 वाला गैस सिलेंडर ही प्राप्त करें। उन्होंने सभी लाभार्थियों से कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए सभी को अपने आधार की सीडिंग करना आवश्यक है अन्यथा लाभार्थी के खाते में सब्सिडी की धनराशि नहीं पहुंचेगी। उन्होंने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से आच्छादित सभी लाभार्थियों का शत प्रतिशत आधार सीडिंग करना तथा सरकार द्वारा संचालित निःशुल्क गैस सिलेंडर योजना का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें जिससे अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति इस योजना से लाभान्वित हो सकें।
जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के कुल 309713 उज्जवला गैस कनैक्शनों में से ऑयल कंपनियों द्वारा 2,80,516 लाभार्थियों को केन्द्रीय सब्सिडी का भुगतान आधार कैश ट्रान्सफर कम्प्लाइन्ट (।ब्ज्ब्) के माध्यम से आधार लिंक खातें में कराया जा रहा है, जिनमें आई०ओ०सी० 1,52,489, बी०पी०सी० 1,21,245 व एच०पी०सी० 35,979 के लाभार्थी है तथा बैंक कैश ट्रांसफर कम्प्लाइन्ट (ठब्ज्ब्) के माध्यम से 2,80,516 लाभार्थियों को, जिनमें आई०ओ०सी० 1,51,539 बी०पी०सी० 99,282 व एच०पी०सी० 29,686 के लाभार्थी है। उन्होंने बताया कि (ठब्ज्ब्) वाले उज्जवला कनैक्शनों को गैस एजेन्सी एवं लाभार्थी के बैंक खातों की आधार सीडिंग करायी जा रही है, जिससे समस्त सब्सिडी (।ब्ज्ब्) के माध्यम से आधार लिंक खातों में पहुंच सके। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 10,230 बैंक खातों को आधार (।ब्ज्ब्) में परिवर्तित कराया जा चुका है, जिनमें आई०ओ०सी० के 332, बी०पी०सी० के 7689 तथा एच०पी०सी० के 2209 बैंक खाते है। उन्होंने बताया कि जिले में आई०ओ०सी० की 33, बी० पी०सी० की 17 व एच०पी०सी० की 12 कुल 62 गैस एजेन्सियां कार्यरत है। गैस एजेन्सियों द्वारा कर्मचारियों की संख्या बढ़ायी गयी है तथा थम्म इम्प्रेशन को स्कैन करने के लिए डिवाइस क्रय की गयी है। हॉकर्स द्वारा लाभार्थियों के घर पर पहुंचकर फार्म भरवाये जा रहे है।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उज्जवला योजना अन्तर्गत 120 उज्जवला लाभार्थियों को निशुल्क सिलेंडर वितरित किये गये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह, उज्जवला योजना के नोडल सहित अन्य संबंधित अधिकारी, गैस एजेंसी के स्वामी तथा लाभार्थी मौजूद थे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button