काशीपुर-उत्तराखण्ड़

नाजायज शराब कारोबारियों पर चला आबकारी विभाग का डंडा,4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर/उत्तराखंड,,(रिजवान अहसन),,, 1 नवंबर 2023 कच्ची शराब बनाने वालों पर अब आवकारी विभाग सख्त नजर आ रहा है आए दिन ग्रामीण क्षेत्रों में नदियों के किनारो पर बनी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त करने का कार्य आपकारी विभाग के द्वारा जिस प्रकार से किया जा रहा है उससे प्रतीत हो रहा है की आने वाले समय में निश्चित तौर पर आबकारी विभाग कच्ची शराब बनाने वालों पर और भी सख्त कार्यवाही करेगा क्योंकि आबकारी विभाग के अधिकारी इन दोनों काफी सक्रियता दिखा रहे हैं।
इन दोनों आबकारी विभाग के द्वारा की जा रही कार्य वाही से कच्ची अवैध शराब बनाने वाले माफिया में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। अगर आबकारी विभाग के अधिकारियों के द्वारा इसी तरह कच्ची अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ निरंतर कार्यवाही होती रही तो एक दिन कच्ची शराब बनाने वाले माफिया निश्चित तौर पर कच्ची अवैध शराब बनाने के कारोबार से अवश्य संन्यास लेने को मजबूर होंगे। आज फिर आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम के द्वारा ग्राम कनकपुर, बरखेड़ी के जंगलों में नदियों के किनारो पर बनी आग धड़कते हुई करीब 04 भट्टियां, शराब बनाने के उपकरण, 07 हजार किलो ग्राम लहन नष्ट कर 90 लीटर शराब बरामद की गई तथा 04 अभियुक्तों के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button