हरिद्वार-उत्तराखण्ड़
मंगलौर से बसपा विधायक सरबत करीम अंसारी का निधन

हरिद्वार/उत्तराखंड(रिजवान अहसन),,,हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का सोमवार सुबह नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले तीन दिनों से यहां वेंटिलेटर पर थे। अंसारी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुःख जताया है। उनके निधन पर समर्थकों में भाी शोक की लहर है। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे हैं।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों बागेश्वर के विधायक व काबीना मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद उप चुनाव कराना पड़ा था। हाल ही में हुये उपचुनाव में स्वर्गीय दास की धर्मपत्नी पार्वती दास चुनाव जीती थी। अब स्वर्गीय अंसारी के निधन से एक बार फिर राज्य में एक और उपचुनाव होना तय हो गया है।


















