खनन माफियाओं ने की तहसीलदार को जान से मारने की कोशिश,,बाल बाल बचे

काशीपुर/उत्तराखंड (रिजवान अहसन),,, खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं की न तो उनको पुलिस का खौफ है न प्रशासन का। हालिया घटना में काशीपुर तहसीलदार पंकज चंदौला खान कारोबारियों पर जब आज कार्यवाही करने पहुंचे तो लगभग 50/60 माफियाओं ने उन पर जबरदस्त पथराव कर दिया। जिसके बाद तेहसीलदार ने थाना आई टी आई में उनके खिलाफ मुकदमा लिखवा दिया
बताते चले की अवैध खनन की सूचना मिलने पर तहसीलदार पंकज चंदोला अपने साथ पीआरडी के दो सिपाहियों को ले कर रात्रि के समय टांडा डाभोरा ओर जैतपुर घोसी पहुंचे और अवैध खनन में लिप्त एक डंपर को सीज कर स्टोन क्रेशर में खड़ा करवा दिया,।वापस लौटते समय जैतपुर वाले मार्ग पर बाइक सवार दर्जनों लोग उनके वाहन के पीछे लग गए और ताबड़तोड़ पथराव करने लगे जिसके परिणाम स्वरूप गाड़ी के शीशे चकना चूर हो गए,परंतु तहसीलदार की गाड़ी के चालक ने बड़ी तेज रफ्तार में गाड़ी को भगाया और वहा से बच कर भागने में कामयाब हो गए,इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर तो नही है अलबत्ता वहां को काफी नुकसान पहुंचा है घटना की प्राथमिकी थाना आई टी आई में दे दी गई है पुलिस सूचना पाते ही हरकत में आ गई है


















