अश्लील वीडियो दिखा कर चाचा ने भतीजे से मांगी 40 लाख की रकम,ना मिलने पर झोका फायर
काशीपुर/उत्तराखंड(रिजवान अहसन),,शहर में दो व्यापारियों के बीच विवाद का हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है। एक व्यापारी नेता ने अपने रिश्ते के भतीजे से 40 लाख की मांग की और देने से इंकार करने पर अपने साथियों के साथ हमला भी कर दिया। पीड़ित व्यपारी ने ये आरोप लगाते हुए पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
रेलवे स्टेशन रोड निवासी पीड़ित व्यापारी ने तहरीर में कहा कि उसका एडिटेड अश्लील वीडियो दिखाकर उससे एक व्यापारी नेता ने 40 लाख रुपए की मांग की और रूपये न देने पर 22 अक्टूबर को रामलीला मैदान में उसे घेर लिया और हथियारों के बल पर धमकाया और जान से मारने की नीयत से गोली चला दी जो साइड से निकल गई और वह बाल बाल बच गया। जब वह बचकर वहां से भागा तो व्यापारी नेता ने उसे धमकी दी कि इस बार तो बच गया लेकिन अगली बार नहीं बचेगा।
बहरहाल हाई प्रोफाइल होने की वजह से यह मामला शहर में चर्चा का बन गया है। पीड़ित व्यापारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त व्यापारी नेता सहित 5 नामजद व अज्ञात खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 323, 384, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई नवीन बुधानी के सुपुर्द की है।


















