करनाल-हरियाणा

हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित ग्रुप डी के चयन के लिए सीईटी परीक्षा आज जिला में सभी 50 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण एवं नकलरहित सम्पन्न हुई।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

एस आर योगी
करनाल

हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित ग्रुप डी के चयन के लिए सीईटी परीक्षा आज जिला में सभी 50 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण एवं नकलरहित सम्पन्न हुई।

करनाल, 21 अक्तूबर। हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित ग्रुप डी के चयन के लिए सीईटी परीक्षा आज जिला में सभी 50 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण एवं नकलरहित सम्पन्न हुई। उपायुक्त अनीश यादव ने चार परीक्षा केन्द्रों का दौरा किया। सुबह के सत्र में 61.53 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे।
उपायुक्त ने आज आदर्श पब्लिक स्कूल, ओपीएस इंटरनेशनल, निशान पब्लिक स्कूल और सेंट थेरेसा काॅन्वेंट स्कूल का दौरा किया। कहीं कोई अनियमितता नहीं मिली। डीसी ने मौके पर सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा प्रबंधों और जैमर आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुबह के सत्र में 22248 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी, लेकिन इनमें से 13691 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी जबकि 8557 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे।
इसी प्रकार सायं के सत्र में 22248 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी, लेकिन इनमें से 14043 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी जबकि 8205 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। सायं के सत्र में 63.12 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे। रविवार को भी दोनों सत्रों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। हर सत्र में 22248 अभ्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन दूसरे जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए बसों आदि की समुचित व्यवस्था पहले ही कर चुका है। रविवार को भी सुबह के सत्र में 10 बजे से 11.45 बजे तक तथा सायं के सत्र में दोपहर बाद 3 बजे से 4.45 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएंगी। उपायुक्त ने बताया कि इन परीक्षाओं के लिए एसडीएम घरौंडा अदिति को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button