करनाल-हरियाणा

श्रद्धानंद अनाथ आश्रम का सीजेएम सुश्री जसबीर कौर ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

एस आर योगी
करनाल

श्रद्धानंद अनाथ आश्रम का सीजेएम सुश्री जसबीर कौर ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

करनाल, 21 अक्तूबर। मुख्य दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, करनाल सुश्री जसबीर कौर ने शनिवार को श्रद्धानंद अनाथ आश्रम का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अपने दौरे के दौरान सीजेएम ने वहां रह रहे सभी बच्चों से बातें की और उनको आ रही परेशानियों के बारे में पूछा। इस पर बच्चों ने बताया कि हमें यहां पर किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आ रही हैै।
इसके बाद सीजेएम ने श्रद्धानंद अनाथ आश्रम के रसोई घर में जाकर खाने की गुणवत्ता को जाकर परखा एवं भोजन को लेकर बच्चों से बातचीत की। उन्होंने खाद्य सामग्री अर्थात मिनी चार्ट का विवरण जाना कि उन्हें प्रतिदिन सुबह, दोपहर, रात में भोजन के दौरान क्या क्या खिलाया जाता है। इसके बाद प्रत्येक बच्चे के कक्ष में जाकर उनको प्रदान की जाने वाली सुविधाएं जैसे उचित लाइट प्रबंध एवं साफ सफाई का जायजा लिया एवं स्टोर रूम का भी निरीक्षण किया। श्रद्धानंद अनाथ आश्रम ट्रस्ट के स्टाफ ने बताया कि अभी यहां पर 80 बच्चे रह रहे हैं जिसमें से लड़कों की संख्या 45 और लड़कियों की संख्या 35 हैं। स्टाफ ने बताया कि वर्ष 2022 में यहां पर रसोई का आदि आधुनिकरण किया गया है और बच्चों के लिए खाना बनाने के लिए आधुनिक मशीनें लगाई गई है। सभी बच्चों के लिए समय पर स्कूल या कॉलेज जाने की व्यवस्था कराई गई और समय-समय पर बच्चों के लिए रंगोली भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाता है। हर तीसरे महीने में एक मेडिकल चेकअप भी कराया जाता है ताकि बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जाना जा सके।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button