बाल तस्करी, बाल यौन शोषण व महिला अधिकारों पर दयाल सिंह महाविद्यालय में वर्कशॉप का किया गया आयोजन।

एस आर योगी
करनाल
बाल तस्करी, बाल यौन शोषण व महिला अधिकारों पर दयाल सिंह महाविद्यालय में वर्कशॉप का किया गया आयोजन।
करनाल, 20 अक्तूबर। आज दयाल सिंह महाविद्यालय करनाल में एक कानूनी जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटक्शन यूनिट, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट मधुबन, दयाल सिंह स्कूल, तथा आईसीसी और महिला विकास प्रकोष्ठ दयाल सिंह महाविद्यालय के तत्वाधान में करनाल की चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट मैडम जसबीर कौर जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा इस कार्यक्रम में उन्होंने एंटिसेक्सुअल हैरेसमेंट एक्ट के बारे में युवा विद्यार्थियों को जानकारी दें उन्होंने यह भी बताया की कानून के सही जानकारी और कानून के बारे में जागरूकता निश्चित तौर पर होने वाले अपराधों को रोक सकती है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ आशिमा गाखर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यार्थियों से उनका औपचारिक परिचय करवाया इसके साथ ही अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महाविद्यालयों के प्रांगण में इसलिए भी जरूरी है ताकि आज की युवा पीढ़ी को सही दिशा दी जा सके। जिला बाल संरक्षण अधिकारी रीना रानी ने च्वबेव ।बज के विषय पर बच्चों के साथ विस्तार से बातचीत करते हुए बच्चों को गुड टच बैड टच के बारे में भी जागरूक किया गया।
क्राइम ब्रांच की एएसआई नमना अलाहावत ने बाल मजदूरी बाल शोषण यौन शोषण के विषय पर अपनी बात रखी कैसे बच्चों को यौन शोषण व बाल मजदूरी से बचाया जा सकता है तथा मंच संचालन डॉक्टर अनीता अग्रवाल ने की उन्होंने यह भी बताया की शिक्षण संस्था और जिला प्रशासन मिलकर कार्य करें तो समाज को एक बेहतर समाज बनाया जा सकता है अंत में धन्यवाद ज्ञापन आईसीसी की इंचार्ज मैडम मनीषा शर्मा ने किया। इस अवसर पर लगभग 500 विद्यार्थी उपस्थित रहे। श्रीमती सुषमा देवगन जी, प्रिंसिपल दयाल सिंह स्कूल के मार्गदर्शन में भी दयाल सिंह विद्यालय के लगभग ढाई सौ विद्यार्थी ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।


















