स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

पशु चिकित्सक पर आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप,मुकदमा दर्ज

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

पशु चिकित्सक पर आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप,मुकदमा दर्ज
स्योहारा। एक पशु चिकित्सक पर आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मंगलवार की सुबह दस बजे पशु चिकित्सक उसकी गैर मौजूदगी में उसके घर आया और उसकी आठ वर्षीय पुत्री को बहला फुसला कर पास के ही एक व्यक्ति के घर ले गया जहां उसकी पुत्री के साथ पशु चिकित्सक ने दुष्कर्म किया। उसकी पुत्री ने घटना की जानकारी दी। पीड़िता की माँ ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी चिकित्सक के विरुद्ध कार्यवाई की मांग की है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार सोलंकी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है औऱ तहरीर के आधार पर आरोपी महावीर सिंह निवासी ग्राम मकन पुर पर सम्बंधित धाराओं अभियोग दर्ज कर लिया गया हैं।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button