उत्तराखंड

रुपयों से भरी तिजोरी ही ले उड़े नकाबपोश चोर, सी सी केमरे में कैद हुई घटना

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

हल्द्वानी/उत्तराखंड(रिजवान अहसन),,,,घटना कल रात्रि 12 बजे के बाद की बताई जा रही है.फुटेज देख घटना का आईडिया हुआ कि कितने लोग थे महिंद्रा बजरंग मोटर्स मालिक संजय अग्रवाल उर्फ़ गोलू ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जब चोर उनके शोरूम में घुसे तो वह लाठी डंडे और हथौड़ों से लैस थे, कैश से भरी उनकी तिजोरी को भी बदमाश लेकर फरार हो गए। पीड़ित शोरूम मालिक ने जल्दी से जल्दी पुलिस से चोरों को पकड़ने की मांग की है.
शहर में चोरों का आतंक इस कदर है कि अब इन्हें पुलिस का खौफ बिल्कुल भी नहीं है. बड़े-बड़े शोरूम में भी नकाबपोश बदमाश धावा बोलने लगे हैं.पाठको को बताये चले कि रामपुर रोड स्थित महिंद्रा एंड महिंद्रा बजरंग शोरुम के मालिक संजय अग्रवाल उर्फ़ गोलू ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया घटना शनिवार रात की है सी सी फुटेज अनुसार तीन नकाबपोश बदमाश पहले उनके शोरूम में घुसे और दरवाजा तोड़कर दुसरे फ्लोर में घुस गए। लाखों रुपए से भरी तिजोरी को ऊपर के फ्लोर से बदमाशों ने पहले नीचे फेंका और फिर तिजोरी को लेकर फरार हो गए

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button