उत्तरप्रदेशस्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश
अतिक्रमण हटाने वास्ते व्यापार मंडल ने मागा एक माह का समय,दिया ज्ञापन
स्योहारा।नगरपालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए जो घोषणा की थी उसके मद्देनजर आज उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल सँगठन व उसके पदाधिकारियों ने अतिक्रमण अभियान चलाने में एक माह की छुट की मांग के लिए इओ विजेंदर सिंह को एक ज्ञापन दिया।
जिसकी जानकारी देते हुए ज़िला महामंत्री श्वेत रस्तोगी व नगर अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि नगरपालिका द्वारा एलान हुआ है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत दुकानदार खुद ही जल्दी अपना अतिक्रमण बाजारों से हटा लें किंतु अभी दीवाली आने वाली है जिसके चलते बाजारों में रौनक और रश रहेगा इसलिए हमने इओ को ज्ञापन देकर इस अभियान को एक माह बाद चलाने की मांग की है।इस मौके पर अमित रस्तोगी,अमित अग्रवाल,विनोद कुमार,हनी,राजीव मिगलानी,शुभम गुप्ता,सोनू रस्तोगी व्यापारी मोजूद रहे।


















