कन्नौज-उत्तरप्रदेश

दहेज लोभियों ने चढ़ा दी एक बेटी व गर्भ में पल रहे बच्चे की बलि

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कन्नौज,, (दीप सिंह) जनपद कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरौली निवासी राम भरोसे पुत्र गंगासागर ने बताया कि उसने अपनी पुत्री रंजना का विवाह 4 साल पहले जनपद के तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम कुशल पुरवा निवासी बाबूराम के पुत्र अनुज के साथ हिंदू रीति रिवाज से किया था विवाह के बाद से ही पुत्री के पति और ससुर बाबूराम सास केशमती और ननद फूलन देवी द्वारा पुत्री को परेशान कर मारपीट कर दहेज की मांग शुरू कर दी गई आए दिन पुत्री से रूपयो की मांग के चलते पुत्री रंजना परेशान रहने लगी उसने कई बार मुझसे इस बात की शिकायत की जिसको लेकर मेरे द्वारा रिश्तेदारों को बैठाल कर समझाया बुझाया गया तब ससुरारी जनों द्वारा ऐसी दोबारा मारपीट की घटना न करने की बात कह कर कुछ दिन शांति बनाए रखी बावजूद इसके ससुराली जनों द्वारा पुत्री के साथ मारपीट कर उसको जान से मार दिया गया और हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई सूचना मिलने पर मेरे द्वारा थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button