हरिद्वार-उत्तराखण्ड़

ग्रह क्लेश में पत्नी ने खाया जहर,पति ने लगाई फांसी,दो बेटियां हुई अनाथ

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

हरिद्वार,उत्तराखंड,(रिजवान अहसन) यहां एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर अपनी जान दे दी। महिला की मौत के एक दिन बाद ही पति ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। 24 घंटे के भीतर पति-पत्नी की मौत के कारण परिवार में कोहराम मच गया है।
हरिद्वार पथरी थानाक्षेत्र के फूलगढ़ गांव में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। महिला की हायर सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के एक दिन बाद ही उसके पति ने भी अपनी जान दे दी।
महिला की मौत के बाद पति ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। पति की मौत के बाद एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। उसने लिखा है कि वो अपनी मर्जी से अपनी जान दे रहा है
मिली जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच तनाव चल रहा था। 24 घंटे के भीतर पति-पत्नी की खुदकुशी के पीछे की वजह पीछे गृह क्लेश को बताई जा रहा है। पति-पत्नी की मौत के बाद उनकी दो बेटियां अनाथ हो गई हैं। बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button