इंटरनेशनल डे ऑफ गर्ल चाइल्ड के अवसर पर लगाया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

एस आर योगी
करनाल
इंटरनेशनल डे ऑफ गर्ल चाइल्ड के अवसर पर लगाया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
करनाल, 11 अक्तूबर राजकीय महिला महाविद्यालय बसताड़ा (घरौंडा) में प्राचार्य डॉक्टर महेंद्र सिंह बागी, एवं कार्यवाहक प्राचार्य नरेश सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. मीनू आनंद के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरौंडा के सहयोग से इंटरनेशनल डे ऑफ गर्ल चाइल्ड के अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं की आंख, दांत, हिमोग्लोबिन, एचआईवी एड्स, टी.बी. कद व भार का माप भी किया गया। शिविर में 350 छात्राओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया जिसमें लगभग 70 प्रतिशत छात्राओं में खून की कमी पाई गई व छात्राओं की आंखों की रिपोर्ट संतोष जनक रही। कुछ एचआईवी के टेस्ट कुछ छात्राओं के ब्लड नमूने के आधार पर किए गए, जिसमें सभी छात्राओं की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई।
इसके साथ-साथ डॉक्टर अर्चना गुप्ता के द्वारा छात्राओं को मासिक धर्म संबंधी समस्याएं उनके उपचारो से अवगत कराया उन्होंने छात्राओं को संतुलित आहार लेने तथा खून की कमी को पूरा करने के लिए घरेलू उपचार के साथ साथ आयरन सप्लीमेंट लेने पर भी जोर दिया व ममतेश काउंसलर ने किशोरावस्था आयु में होने वाले परिवर्तन पर छात्राओं को विस्तार से बताया।
वहीं डॉक्टर रीतू दंत चिकित्सक स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र घरौंडा के द्वारा दांतो का चेकउप के दौरान लगभग 60त्न छात्राओं के दांतो में कैविटी मिली, जिसे दूर करने के लिए प्रतिदिन ब्रश करने के तरीकों व उसकी उपयोगिता के बारे में अवगत कराया। विजय स्वास्थ्यकर्मी द्वारा एचआईवी टेस्ट एवं एड्स संबंधी जानकारी देते हुए, एड्स के प्रति छात्राओं को जागरूक किया गया तथा सुमित (STS Tuberculosis) ने टी.बी. चेक किया जिसमे तीन छात्राओं में टी.बी. के लक्षण पाए गए जिन्हे स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र घरौंडा रेफर किया गया। इस अवसर पर पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता व शपथ ग्रहण समारोह का भी आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम, खुशी द्वितीय व राखी तृतीया स्थान पर रही व भाषण प्रतियोगिता में दिक्सिता प्रथम, हिमांशी द्वितीय व गरिमा ने तृतीया स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं गैर शिक्षक स्टाफ के सभी स्टाफ सदस्य ने बड़ी तत्परता के साथ अपनी ड्यूटी निभाई व कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग किया व अंत में कार्यक्रम संचालिका डॉ0 मीनू आनंद ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के सफल आयोजन में सहयोग करने के लिए सभी का हृदय से आभार ज्ञापित किया।


















