बिजनौर-उत्तरप्रदेश

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर चित्रकला विभाग की ओर से चित्रकला प्रदर्शनी व लघु नाटिका की प्रस्तुती

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रायसी (हरिद्वार)। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर चित्रकला विभाग की ओर से एक चित्रकला प्रदर्शनी व लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। महाविद्यालय के सभागार में अध्यक्ष महोदय डॉ के पी सिंह, सचिव महोदय डॉक्टर हर्ष कुमार दौलत, प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर आर सी पालीवाल, डाक्टर अजीत राव आदि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संयोजन डाक्टर वर्षा रानी ने किया। कार्यक्रम में चित्रकला प्रदर्शनी एवं लघु नाटिका के माध्यम से जनसंदेश दिया गया “कि हमें बेटियों को पढ़ाना और आगे बढाना है”।
अध्यक्ष एवं प्राचार्य महोदय ने कहा कि बेटियों को पढाकर हम एक शिक्षित समाज का निर्माण करते हैं। सचिव महोदय ने कहा कि लघु नाटिका ने बहुत अच्छा संदेश दिया है।
हर वर्ष 11अक्तूबर को बालिकाओं की हिस्सेदारी बढाने तथा उनको प्रोत्साहित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मात्र, मनाना उद्देश्य नहीं है, बल्कि इसको एक जागृति के रूप में फैलाने की आवश्यकता है। एक बालिका का बढना, पढना और आगे बढने का अर्थ है, हम देश को कई गुना प्रगति दे रहे हैं। चन्द्रयान की सफलता के पीछे महिला वैज्ञानिकों का विशेष योगदान अइरहा है। चमकने के लिए ध्रुव तारा बनना पडता है और उसके लिए बेटियों को सींचने की आवश्यकता है। चित्रकला विभाग के डॉक्टर प्रीति गुप्ता, डॉक्टर शिल्पी, डाक्टर विनीता दहिया, प्रिया प्रधान, निधि गुप्ता, रणजीत सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
लघु नाटिका में बी ए तृतीय सेम की सीमा, वर्षा, वंशिका, वर्षा देवी, शीतल, काजल, आकांशा ने प्रतिभाग किया। पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान कौसर , द्वितीय स्थान सुधांशु, शिवानी राज, तृतीय स्थान शीतल देवी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में डाक्टर अतुल दुबे, डाक्टर दुर्गा, अन्जू बरछीवाल, डाक्टर परीक्षित, डाक्टर अक्षय, डाक्टर विकास जी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button