कन्नौज-उत्तरप्रदेश

सभासद पर लगा गाली-गलौज का आरोप।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नगर पालिका के निर्माण लिपिक आशुतोष पाण्डेय ने कहा हमारे स्वाभिमान की रक्षा की जाए,

सभासद पर लगा गाली-गलौज का आरोप।

आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह

छिबरामऊ/कन्नौज। मंगलवार को वार्ड सं0-11 के सभासद धर्मेन्द्र दुबे (सम्मी) पर लगा आरोप एक जाल मरम्मत कराये जाने हेतु प्रार्थना पत्र लेकर नगर पालिका के निर्माण लिपिक आशुतोष पाण्डेय के पास गये और कहा कि यह कार्य तत्काल होना है निर्माण लिपिक द्वारा सभासद से कहा गया कि जाल की यथास्थिति देखकर फोटोग्राफ लेकर अधिशाषी अधिकारी की स्वीकृति लेकर कार्य दो से तीन दिन में करा दिया जायेगा। इतने में सभासद निर्माण लिपिक को अभद्र भाषा में गाली-गलौज करने लगे।पीड़ित ने आरोप लगाया कि धर्मेन्द्र दुबे कार्यालय में आकर आये दिन समस्त कर्मचारियों के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। कार्यालय में महिलाएं भी कार्य करतीं हैं इनके अभद्र भाषा के प्रयोग से वह भी शर्मसार होती हैं। धर्मेन्द्र दुबे सभासद के द्वारा किये जा रहे इस व्यवहार के साथ हम सब कर्मचारी कार्य नही कर सकते हैं। कर्मचारियों के आत्मसम्मान की सुरक्षा हेतु उचित निर्णय लिया जाये, निर्णय होने तक कर्मचारीगण हड़ताल पर रहेंगे। जिसमें सभी कर्मचारी राजीव दुबे, संजय सिंह, नीरज मिश्रा, अमरदीप, अंकित दुबे, आशुतोष पाण्डेय, प्रदीप कुमार, जी.एस. पाण्डेय, संदेश कुमार, मोहित कुमार, प्रवेश कुमार, रहीश वर्मा, विनोद कुमार पाण्डेय, श्री राजीव कुमार, रामबीर, ज्ञानेन्द्र कुमार, अभय कुमार त्रिपाठी, रामेन्द्र सिंह, अमर सिंह, मो0 फिरोज, शिवम दुबे, नरेश चन्द्र, रमेश चन्द्र यादव, वर्षा निगम, विनीता देवी, निर्मला देवी, सरिता सैनी, सुषमा देवीे आदि लोग रहे मौजूद।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button