दबंगो को नही पुलिस का भय शिक्षक पर किया जानलेवा हमला।

दबंगो को नही पुलिस का भय शिक्षक पर किया जानलेवा हमला।
आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शिक्षक घर से मोटर साइकिल से जरूरी काम से सराय मीरा जाने के लिए निकला था तभी सरायमीरा की तरफ से गलत दिशा से दबंग हर्ष मिश्रा पुत्र अजय विहारी निवासी मोहल्ला नखासा आ रहा था। शिक्षक का कहना है कि हर्ष मिश्रा गलत दिशा से आ रहे थे हमारी मोटरसाइकिल टकराने से बाल बाल बची और उन्होंने कहा मैंने हर्ष मिश्रा से कहा कि स्कूटी सही से चलाया करो तो इतने में हर्ष मिश्रा आग बबूला हो गए और मारपीट करते हुए आव ना देखा ताव पास पड़े ईट से मुझ पर प्रहार कर दिया जिससे मेरे सर में गंभीर चोट आई वही पीड़ित शिक्षक ने कोतवाली में तहरीर देकर दबंग पर कार्रवाई की मांग की गयी पुलिस द्वारा पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया ।


















