बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

ईट भटटे स्वामी द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 की ईट भटटा विनियमन शुल्क की धनराशि जमा किये बिना भटटे का संचालन किये जाने पर होगी कार्यवाही

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

बिजनौर 09 अक्टूबर ,2023ः- अपर जिलाधिकारी वि0रा0/प्रभारी अधिकारी (खनिज) ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद बिजनौर में लगभग 294 ईट भटटे संचालित/स्थापित है। कार्यालय अभिलेखानुसार ईट भटटा स्वामियों से शासन से प्राप्त रायल्टी समाधान योजना के अन्तर्गत विनियमन शुल्क की धनराशि जमा करायी जाती है। ईट भटटा सत्र 2023-24 (01 अक्टूबर, 2023 से 30 सितम्बर, 2024 तक) से प्रारम्भ हो गया है। ईट भटटा सत्र 2023-24 के विनियमन शुल्क की धनराशि जमा किये जाने हेतु भटटा स्वामियों द्वारा कार्यालय में सम्पर्क किया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि दिनांक 07 अक्टूबर से शासन स्तर से कोई रायल्टी समाधान योजना प्राप्त नही हुई है, जिस कारण ईट भटटा स्वामियों से वित्तीय वर्ष 2023-24 के विनियमन शुल्क की धनराशि को जमा नहीं कराया गया है। जन समुदाय के माध्यम से शिकायतें प्राप्त हो रही है कि जनपद के ईट भटटा स्वामियो द्वारा विनियमन शुल्क की धनराशि जमा किये बिना ईट भटटो का संचालन (ईट पथेर/ फुकाई) का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि आप अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थापित/संचालित ईट भटटो का स्थलीय निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करे कि आपके क्षेत्रान्तर्गत ईट भटटा स्वामियों द्वारा बिना विनियमन शुल्क जमा किये बिना ईट भट्टे का संचालन का कार्य न किया जाए। स्थलीय निरीक्षण के दौरान यदि किसी ईट भटटे स्वामी द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 की ईट भटटा के विनियमन शुल्क की धनराशि जमा किये बिना अपने ईट भटटे का संचालन का कार्य किया जाना पाया जाता है, तो उक्त ईट भटटे का संचालन कार्य तत्काल बन्द कराते हुए सम्बन्धित ईंट भटटा के स्वामी के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अपनी स्पष्ट आख्या संस्तुति सहित इस कार्यालय को शीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे ताकि प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही प्रस्तावित की जा सके।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button