छत्तीसगढ़रांची-झारखण्ड

लोकतंत्र की चौथे स्तंभ पर हमला बर्दाश्त नहीं करेगी इंडिया ।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

इंडिया I.N.D.I.A

लोकतंत्र की चौथे स्तंभ पर हमला बर्दाश्त नहीं करेगी इंडिया ।

  • देश में अघोषित आपातकाल, महेंद्र पाठक ।
  • दिल्ली में हुए पत्रकारों के गिरफ्तारी के विरोध में 9 अक्टूबर 2023 को रांची जिला स्कूल से जुलूस निकालकर राज भवन तक आक्रोश मार्च।

राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन।

रांची : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में इंडिया के बैनर तले घटक दलों की बैठक झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मुस्ताक अंसारी, कांग्रेस के राकेश किरण, भाकपा के अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई । बैठक में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक उपस्थित थे।
पाठक ने कहा कि केंद्र की सरकार इंडिया घटक दलों के नेताओं को ई डी ,सी बी आई एवं अन्य केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से परेशान कर रही है ।ताकि इंडिया गठबंधन में टूट पैदा हो सके । पाठक ने कहा कि जब से इंडिया गठबंधन बना है । तब से केंद्र की मोदी सरकार को नींद हराम हो चुकी है । अब देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति पैदा हो गई है। तभी तो न्यूज क्लिक सहित दिल्ली के कई पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया। उनके मोबाइल लैपटॉप को जप्त किया गया यानी केंद्र सरकार के विरोध में चाहे विपक्षी पार्टियों के नेतृत्व हो या मीडिया कर्मी भाजपा के विरोध में बोलेंगे लिखेंगे खड़े होंगे तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी । अघोषित आपातकाल की स्थिति दिखाई दे रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुस्ताक अंसारी ने कहा कि विपक्ष के लोगों में चाहे वो पंजाब हो बिहार बंगाल दिल्ली या झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सभी विपक्षी दलों के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है ।‌लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को भी मोदी की सरकार नहीं छोड़ रही है। इसके विरोध में लड़ाई लड़ी जाएगी। कांग्रेस के नेता राकेश किरण ने कहा कि देश में नफरत की दुकान चलाने वाली केंद्र सरकार को मोहब्बत पसंद नहीं है। इसीलिए इंडिया घटक दलों से उसकी काफी नाराजगी है ।इंडिया घटक दलों के तोड़ने के लिए हर हथकंडे को अपना रही है। राष्ट्रीय जनता दल के धर्मेंद्र महतो,आम आदमी पार्टी के, संतोष कुमार ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में पत्रकारों पर हमले विपक्षी नेताओं पर हमले बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।सीपीआई के अजय कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के जन विरोधी नीतियों के विरोध में इंडिया गठबंधन लगातार लड़ाई लड़ेगी। हर एक मुद्दे को लेकर सड़कों उतरा जाएगा। ये लड़ाई लंबी चलेगी। शोषण जूर्म और अन्याय के खिलाफ और 2024 में केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए इंडिया गठबंधन कटिबद्ध है। सीपीआईएम के अमल पांडेय वीरेंद्र कुमार मासस के सुशांत मुखर्जी सहित घटक दलों के कई नेताओं ने अपने-अपने विचार रखें। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि पत्रकारों एवं विपक्षी नेताओं के लगातार केंद्र सरकार के द्वारा किए जा रहे हैं। हमले के विरोध में 9 अक्टूबर 2023 को राजभवन मार्च कर महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सोपा जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ,जिला सचिव अजय कुमार सिंह ,झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुस्ताक अंसारी, कांग्रेस के राकेश किरण, राष्ट्रीय जनता दल के धर्मेंद्र महतो ,आम आदमी पार्टी के संतोष कुमार रजक ,कांग्रेस के जोगेंद्र सिंह बेनी , भाकपा के इम्तियाज़ खान, त्रिनमुल कांग्रेस के जयप्रकाश साहू, अशोक कुमार वर्मा, डॉक्टर जितेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button