उत्तराखंड

टोल प्लाजा मेनेजर के खिलाफ ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप,सौंपी तहरीर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर,उत्तराखंड(रिजवान अहसन)
*टोल प्लाजा मैनेजर के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
*ग्राम हल्दुआ साहू की महिलाओं के विषय में अभद्र टिप्पणी करने पर ग्रामीणों में आक्रोश_ *थाना कुंडा में तहरीर देकर कि मुकदमा दर्ज करने की मांग_
_सूत्रों के मुताबिक थाना कुंडा के नजदीक बने टोल प्लाजा के मैनेजर पंकज दुबे अपनी हवस की हैवानियत में इस कदर अंधा हो गया कि उसने अपने टोल प्लाजा पर कार्यरत एक कर्मचारी को गांव हल्दुआ साहू से किसी भी महिला को जबरन रात्रि में उठाकर उसके पास लाने की मांग कर डाली और ऐसा न करने पर उसको जान से मारने की धमकी भी दे डाली, स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार मामला इस प्रकार है कि ग्राम हल्दुआ साहू निवासी धर्मेंद्र कुमार टोल प्लाजा पर संविदा पर कार्य कर रहा था टोल प्लाजा के मैनेजर पंकज दुबे को बातचीत करने पर जब उसने अपने पेमेंट लेने के लिए फोन किया तो टोल प्लाजा के मैनेजर पंकज दुबे द्वारा पहले उसे गांव से किसी महिला को उठा लाने का आदेश दिया गया जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उसने कहा कि रामनगर से किसी महिला को उठा लो यदि तुम ऐसा नहीं करोगे तो तुम्हारे लिए इस टोल पर कोई कार्य नहीं है, और मैं रात्रि 1:00 बजे तुम्हारे पास आऊंगा और यदि तुमने मेरे लिए यह कार्य नहीं किया तो तुम्हें इसका अंजाम भुगतना होगा, जब टोल पर कार्यरत कर्मचारी धर्मेंद्र ने ऐसा करने से मना कर दिया तो हवस की हैवानियत में अंधे होकर टोल मैनेजर रात्रि एक बजे उसके घर पर उसको धमकाने के लिए चला गया वह उसको जान से मारने की धमकी तक दे डाली कुछ दिन तक धर्मेंद्र कुमार इस कदर डर गया इस बात को अपने से किसी दूसरे पर जाहिर नहीं कर पाया, जब उसने गांव के कुछ व्यक्तियों से इस घटना चक्र को बताया तो ग्रामीण व्यक्तियों ने उसका साथ देने का उसे भरसो दिया व रिपोर्टिंग पुलिस चौकी शिवराजपुर पट्टी थाना कुंडा मैं एक तहरीर ग्रामीणों ने टोल प्लाजा के मैनेजर के खिलाफ दी ।

,वहीं जहां धर्मेंद्र कुमार ने अपनी तहरीर में टोल कर्मी द्वारा किए गए बर्ताव की रिकॉर्डिंग सहित तहरीर दी है, वह अपनी जान माल का खतरा बताया है, वहीं ग्राम हल्दुआ साहू के संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा भी टोल प्लाजा मैनेजर पंकज दुबे के खिलाफ गांव की महिलाओं के विषय में अभद्र टिप्पणी करने को लेकर एक तहरीर सौंप गई है, व ग्रामीण युवक धर्मेंद्र व उसके परिवार को टोल प्लाजा के मैनेजर से जान का खतरा बताया है ,तहरीर सौंपते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव अमित नारंग द्वारा बताया गया की टोल प्लाजा के मैनेजर पंकज दुबे द्वारा जिस प्रकार से गांव की मातृशक्ति के विषय में अभद्र भाषा व अभद्र सोच के साथ बात की गई है उसे ग्राम हलदुआ शाहू की महिलाओं व जनता में बहुत आक्रोश है ।

अतः उन्होंने प्रशासन से इस व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है, इस दौरान रवि छाबड़ा विजय कुमार रहेजा दीपक कुमार सरदार निर्मल सिंह प्रवीण अरोड़ा अमन कुमार रशपाल सिंह वह अन्य दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, वही ग्रामीणों द्वारा कहा गया कि पुलिस प्रशासन यदि जल्द ही इस टोल प्लाजा के मैनेजर के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं करेगा तो ग्रामीण आगे शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन के लिए बाधित होंगे, वह उच्च अधिकारियों का घेराव करेंगे,

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button