मैनपुरी-उत्तरप्रदेश
सी. एच. सी. पर गांधी जयंती पर किया गया वृक्षारोपण

सी. एच. सी. पर गांधी जयंती पर किया गया वृक्षारोपण
आईरा न्यूज़ नेटवर्क मैनपुरी से सुबोध कुमार
मैनपुरी सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर पर गांधी जयंती बहुत ही हर्सोल्लास से मनाई गई। समस्त हॉस्पिटल स्टाफ व डॉक्टरों ने गांधी जी की फोटो पर माल्यार्पण किया तद पश्चात उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ बी. के. शुक्ला के साथ ही नेत्र चिकित्सक सुनील कुमार व स्टाफ ने वृक्षारोपण किया।वृक्षारोपण करने के बाद उप चिकित्सा अधीक्षक ने कहा गांधी जी ने सदैव सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया उनके ऐसे अनेकों प्रेरणा दायक वचनों को हमें अपनी जीवनी में धारण कर सदैव सत्य के मार्ग पर अग्रसर रहना चाहिए और लोगो को ऐसे पर्वो पर वृक्ष लगा कर अपने पर्यावरण को संतुलित बनाएं रखने का प्रयास करना चाहिए।


















