ट्रक चालक ने मारपीट का आरोप लगाकर दी तहरीर

ट्रक चालक ने मारपीट का आरोप लगाकर दी तहरीर
आईरा न्यूज मैनपुरी से अमन कुमार की रिपोर्ट
बेवर/मैनपुरी – जनपद मैनपुरी के बेवर क्षेत्र में सड़क पर लहराते हुए बाइक चला रहे युवक को सही ढंग से बाइक चलाने की कहना एक ट्रक चालक को भारी पड़ गया। आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। शनिवार दोपहर पीड़ित ट्रक चालक में थाने पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर देते हुए आशीष पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी भराहाल थाना मोहम्मदाबाद जिला फर्रुखाबाद में बताया कि वह अपना ट्रक लेकर बीती रात्रि बेवर से मोहम्मदाबाद की ओर जा रहा था। रास्ते में एक स्कूल के सामने पीछे की ओर से लहराते हुए लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाते हुए आ रहे युवक को बाइक ठीक ढंग से चलाने की कहने पर उसके साथ आरोपी ने मारपीट की। आरोपी युवक ने बाइक को उसके ट्रक के आगे लगाकर केबिन में घुसकर गाली – गलौज करते हुए मारपीट की और धारदार हथियार मारकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने घायल का मेडिकल करा तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


















