रांची-झारखण्ड
मांडर के दुमदुमिया टोंगरी में चेहल्लुम मेला को लेकर बैठक : मेला 5 अक्टूबर को

मांडर : मांडर प्रखंड अंतर्गत मलती दुमदुमिया टोंगरी में चेहल्लुम मेला को लेकर एक बैठक रखी गई। बैठक मलती अंजुमन कमेटी के द्वारा बुलाई गई थी। जिसमें आसपास गांव के जिम्मेवार व्यक्ति उपस्थित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 5 अक्टूबर दिन गुरुवार को चेहलुम मेला का आयोजन होगा मौके पर मोहर्रम कमेटी के संरक्षक जिला परिषद प्रतिनिधि रबुल अंसारी,अध्यक्ष जुमाउद्दीन अंसारी, सचिव अलीम अंसारी, कोषाध्यक्ष सगीर अंसारी, इरशाद अंसारी, हसन अंसारी, आदि मौजूद थे..






