बाइक सवार को ऑटो ने मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल- जिला अस्पताल रैफर

बाइक सवार को ऑटो ने मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल- जिला अस्पताल रैफर
आईरा न्यूज नेटवर्क मैनपुरी से अमन कुमार की रिपोर्ट
बेवर/मैनपुरी – जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के नवीगंज के अंतर्गत गाँव से नवीगंज बाजार आए बाइक सवारों को ऑटो चालक ने टक्कर मार दी जिससे दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये।गंभीर हालत में उन्हें बेवर अस्पताल भेजा गया है जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रैफर कर दिया ग्राम काँसेपुर निवासी राहुल पुत्र बदले सिंह अपने साथी शिवम पुत्र रामविलास के साथ रविवार सुबह बाइक द्वारा नवीगंज बाजार गया था।जैसे ही वह नवीगंज में ओबरब्रिज के नीचे पहुंचा तभी छिबरामऊ की तरफ से आ रहे ऑटो up84t7534 चालक ने बाइक सवार up 74ad8546में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने घायल को निजी प्रयासों के बाद अस्पताल भेजा।
सूचना के बाद भी नहीं पहुंची एम्बुलेंस
सड़क दुर्घटना के बाद गंभीर हालत में जख्मी बाइक सवार 20 मिनट तक तड़फते रहा।स्थानीय लोगों ने कई बार एम्बुलेंस को फोन किया लेकिन एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची।बाद में मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों के निजी प्रयास के बाद घायलों को बेवर अस्पताल भेजा गया।जहां राहुल की हालत गम्भीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।


















