धामपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

एक शाम कान्हा के नाम!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

एक शाम कान्हा के नाम ,
धामपुर – मोहल्ला खतियान स्थित सुनारों वाले शिव मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर,

एक शाम कान्हा के नाम का आयोजन किया गया प्रातः काल श्री राधा कृष्ण जी को नरेश वर्मा उमा वर्मा दीपमाला वर्मा तथा सुमन वर्मा ने पंचामृत से स्नान कर कर वस्त्र परिवर्तित करके तथा मंदिर परिसर में राम डोर की स्थापना की और भक्ति भाव से पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन भी किया गया जिसमें उमा वर्मा ने मेरे घर के आगे श्याम तेरा मंदिर बन जाए जब खिड़की खोलू तो तेरा दर्शन हो जाए
तथा दीपमाला वर्मा ने गोविंद चले आओ गोपाल चले आओ हे मुरलीधर माधव घनश्याम चले आओ
सुमन वर्मा ने बाजी बाजी रे मुरलिया राधे-राधे
तथा पूजा वर्मा ने जपते चलो जपते चलो हरि नाम जी की माला जपते चलो
तथा कंचन वर्मा ने सुन ले ओ कान्हा मेरी सुन ले मैं तो दीवानी तेरे नाम की। तथा शालू वर्मा ने हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे का जाप किया
इस अवसर पर मीनू आर्य महिमा वर्मा पायल वर्मा प्रीति वर्मा माही वर्मा पूजा वर्मा कंचन वर्मा सुमन वर्मा दीपमाला वर्मा तथा उमा वर्मा प्रेमवती जितेंद्र वर्मा गुड्डू अभय वर्मा सुनील वर्मा अनिल वर्मा शालू वर्मा मधुर वर्मा तथा शलभ वर्मा तथा अन्य उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेश वर्मा शलभ वर्मा जितेंद्र वर्मा का विशेष योगदान रहा अंत में आरती कर भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया। गया

अमित शर्मा तहसील प्रभारी धामपुर

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button