न्यूज़

स्ट्रीट वेंडर्स और पथ विक्रेताओं के लिए वरदान साबित हो रही पीएम स्वनिधि योजना रू डीसी अनीश यादव

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

जिला में लगभग सवा 11 करोड़ के ऋण करवाए गए मुहैया।

करनाल(सुमरीन योगी):- डीसी अनीश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना स्ट्रीट वेंडरों व पथ-विक्रेताओं के जीवन उत्थान में बहुत ही कारगर साबित हो रही है। इस योजना से स्वनिधि से समृद्धि के द्वार खुले हैं और गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों का जीवन स्तर ऊंचा उठ रहा है। इससे गरीब परिवारों के लोग समाज की मुख्य धारा में शामिल हो रहे हैं। इस योजना का लाभ पात्रों को लाभ देने में करनाल जिला प्रदेश में अग्रणी जिलों की सूची में शामिल है।डीसी ने बताया कि शहरी क्षेत्र के गरीब एवं जरूतमंद व्यक्तियों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना चलाई जा रही है। इसमें रेहड़ी व फड़ी संचालकों को 10 हजार रुपए से लेकर 50 हजार रुपए तक का ऋण मुहैया करवाया जाता है। इसी में स्वनिधि से स्मृद्धि योजना है, जिसमें समय पर ऋण अदा करने वालों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने वाली केंद्र सरकार की आठ प्रमुख योजनाओं जैसे पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जन धन योजना, पीएम श्रम योगी मानधन योजना, बीओसीडब्ल्यू के अंतर्गत पंजीकरण, वन नेशन-वन राशन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना व पीएम मातृ वंदना योजना से जोड़ा गया है, जो इनका लाभ ले सकते हैं।डीसी ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी व फड़ संचालकों को उनका कार्य शुरु करवाने के लिए दस हजार रुपए ऋण मुहैया करवाया जाता है, जो 12 आसान किस्तों में चुकाना होता है। इसमें 7 प्रतिशत ब्याज केंद्र सरकार और 2 प्रतिशत ब्याज हरियाणा सरकार वहन करती है। इसके अलावा लाभार्थियों द्वारा डिजीटल लेन देन करने पर हर महीना 100 रुपए इनके खाते में आते हैं, यानि इनकी ब्याज राशि एक तरह से माफ हो जाती है। दस हजार रुपए का समय पर ऋण अदा करने वाले 20 हजार रुपए ऋण ले सकते हैं, जो कि उनको 18 महीने में चुकाना होता है और यह ऋण समय पर अदा करने पर वे 50 हजार रुपए का ऋण ले सकते हैं, जो उनको 36 महीने के लिए दिया जाता है। जिला के शहरी क्षेत्र में पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर्स व पथ विक्रेताओं में से 5586 आवेदकों को 10 हजार, 1758 को 20 हजार और 434 आवेदकों को 50 हजार के ऋण देते हुए कुल 11 करोड़ 27 लाख 20 हजार रुपये मुहैया करवाए गए हैं, जिससे वे अपना जीवन बसर बड़े ही आसानी से कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के बारे में शहरी स्थानीय निकाय व संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं कि वे लोगों को इस योजना के बारे में जागरूक करें ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें। स्वनिधि से समृद्घि योजना के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। डीसी ने जरूरतमंद लोगों से इस योजना का लाभ लेकर अपना जीवन स्तर ऊंचा उठाने की अपील की है। पंजीकरण के लिए नजदीकी सीएससी सेंटर व अधिक जानकारी के लिए नगर निगम के नेहरू पैलेस स्थित नगर सुधार मंडल के कार्यालय में संपर्क कर इस योजना से संबंधित लैटर ऑफ रिकोमैंडेशन (एलओआर) प्राप्त किया जा सकता है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button